Move to Jagran APP

घर में अकेली देख चचेरी बहन से दुष्कर्म करता रहा ताया का लड़का, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने यह पूरी बात अपनी मां को बताई। उसकी मां उसे लेकर थाना हठूर पहुंची और लड़की के बयान दर्ज करवाए।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:24 AM (IST)
घर में अकेली देख चचेरी बहन से दुष्कर्म करता रहा ताया का लड़का, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
घर में अकेली देख चचेरी बहन से दुष्कर्म करता रहा ताया का लड़का, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

जगराओं, जेएनएन।  पुलिस थाना हठूर के अधीन एक गांव की नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ताया के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसआइ जसप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 9वीं कक्षा तक पढ़ी हुई है।

loksabha election banner

पीड़िता ने बताया कि दिन में कई बार घर में कोई सदस्य नहीं होता। उस समय उसके ताया का लड़का मुझे (पीड़िता को) घर में अकेली देख उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता और इस संबध में मुझे किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता। पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने यह पूरी बात अपनी मां को बताई। उसकी मां उसे लेकर थाना हठूर पहुंची और लड़की के बयान दर्ज करवाए। एएसआइ ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

युवती से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल

दुष्कर्म के बाद युवती की अश्लील वीडियो बना और फोटो खींच कर एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी जगराओं पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान महकदीप सिंह उर्फ मनी निवासी गांव सोढीवाल के रूप में हुई है।

थाना सिटी जगराओं के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी तीन बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि महकदीप सिंह उर्फ मनी निवासी गांव सोढीवाल थाना सिधवांबेट के साथ करीब दो वर्ष पहले उसकी जान पहचान हुई थी। 16 सितंबर 2018 को जब लडकी घर में अकेली थी तो आरोपित महकदीप उसके घर आया और धमकी दे कर उसके (पीड़िता) साथ जबरदस्ती शरीरिक संबध बनाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके अलावा आरोपित ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती संबध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बनाई व फोटो खींची। इसके बाद आरोपित महकदीप ने उक्त वीडियो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर आरोपित महकदीप सिंह उर्फ मनी निवासी गांव सोढीवाल के खिलाफ थाना सिटी जगराओं ने मुकदमा दर्ज कर उसे काबू कर लिया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.