विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, अलमारी में बांधकर पीटा; लड़की के चक्कर में हुआ था विवाद

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:06 PM (IST)

लुधियाना में टहलने निकले एक युवक को पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर अगवा कर अलमारी में बांधकर पीटा।

लुधियाना में युवक का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, अलमारी में बांधकर बेरहमी से पीटा

HighLights

  1. लुधियाना में युवक का टहलते समय अपहरण किया गया।

  2. बदमाशों ने अलमारी में बंद कर बेरहमी से पीटा।

  3. परिवार से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। घर से टहलने निकले युवक को पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर अगवा करके मारपीट की और उसके परिवार से पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष के बयानों पर करीब सवा महीने बाद आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

20 वर्षीय पीड़ित रमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार अगस्त को वह रोजाना की तरह शाम के समय घर से टहलने के लिए निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे सन्नी, गुन्नी, दाना, आर्यन और घुग्गी ने उसे घेर लिया।

आरोपितों ने हथियारों के बल पर उसे धमकाया और जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। रमन के मुताबिक आरोपितों ने उसे कमरे में एक अलमारी में बंद कर रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद सभी ने उसकी जमकर पिटाई की।

मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर परिवार को कॉल की और युवक को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। आरोपितों ने परिवार को धमकाया कि अगर रकम नहीं दी या पुलिस को सूचना दी तो युवक की हत्या कर देंगे।

घटना के बाद किसी तरह युवक आरोपितों के चंगुल से बाहर आया और पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सन्नी, गुन्नी, दाना, आर्यन और घुग्गी समेत अन्य संभावित साथियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापामारी कर रही है।

जांच अधिकारी कांस्टेबल गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष पहले आपस में दोस्त थे और एक साथ उठते बैठते थे। कुछ समय पहले उनका एक लड़की को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपित पक्ष ने पीड़ित पर हमला किया। पहले दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। इसलिए एफआईआर देरी से दर्ज हुई है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। घर से टहलने निकले युवक को पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर अगवा करके मारपीट की और उसके परिवार से पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष के बयानों पर करीब सवा महीने बाद आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।
20 वर्षीय पीड़ित रमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार अगस्त को वह रोजाना की तरह शाम के समय घर से टहलने के लिए निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे सन्नी, गुन्नी, दाना, आर्यन और घुग्गी ने उसे घेर लिया। 
आरोपितों ने हथियारों के बल पर उसे धमकाया और जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। रमन के मुताबिक आरोपितों ने उसे कमरे में एक अलमारी में बंद कर रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद सभी ने उसकी जमकर पिटाई की। 
मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर परिवार को काल की और युवक को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। आरोपितों ने परिवार को धमकाया कि अगर रकम नहीं दी या पुलिस को सूचना दी तो युवक की हत्या कर देंगे।