Move to Jagran APP

नाटक ने किया भावुक, माइम से भाव उजागर

रामगढि़या ग‌र्ल्स कालेज में चल रहे जोनल यूथ एंड फेस्टिवल के तीसरे दिन भी विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। शनिवार यूथ एंड हेरीटेज फेस्टिवल का अंतिम दिन है। इस दिन विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न नाटक पर प्रस्तुति दी गई जिसने मौजूद जनों को भावुक कर दि

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 06:59 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:59 AM (IST)
नाटक ने किया भावुक, माइम से भाव उजागर
नाटक ने किया भावुक, माइम से भाव उजागर

जासं, लुधियाना : मिल्लरगंज स्थित रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज में पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल के तीसरे दिन भी विद्यार्थियों का उत्साह दिखा। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न नाटकों पर प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। नाटक में हर पात्र ने इस तरह किरदार निभाया मानो हकीकत बयां कर रहे हों। वहीं माइम में विद्यार्थियों ने अपने भाव उजागर किए। तीसरे दिन हिस्ट्रॉनिक्स, निबंध लेखन, शॉर्ट कहानी लेखन, कविता प्रतियोगिता, हैंड राइटिग, स्किट, मिमिक्री प्रस्तुत की गई। फाइन आ‌र्ट्स मुकाबलों में ऑन द स्पॉट पेंटिग, फोटोग्राफी, कोलाज मेकिग, क्ले मॉडलिग, रंगोली, कार्टूनिग, इंस्टालेशन, पोस्टर मेकिग खास रहे। फेस्टिवल का शनिवार को समापन हो जाएगा। इससे पहले मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस डॉ. परविदर सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। अरविदर सिंह, डॉ. जगतार धीमान रजिस्ट्रार सीटी यूनिवर्सिटी, डॉ. गुरमीत सिंह सीनेटर मेंबर पंजाब यूनिवर्सिटी विशेष अतिथि शामिल हुए। पूर्व विधायक हीरा सिंह गाबड़िया, देवकी देवी जैन कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. सरिता बहल, खालसा कॉलेज फॉर वुमेन की प्रिसिपल डॉ. मुक्ति गिल, मास्टर तारा सिंह कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. किरनदीप, डॉ. नरिदर कौर संधू मौजूद रहीं। रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. इंद्रजीत कलसी, रामगढि़या एजुकेशनल कौंसिल के प्रधान रंजोध सिंह ने मौजूद मेहमानों का स्वागत किया।

loksabha election banner

तीसरे दिन के परिणाम

फोक इंस्ट्रूमेंट

फ‌र्स्ट: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

सेकेंड: गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ग‌र्ल्स

थर्ड: तारा सिंह कॉलेज

फोक ऑर्केस्ट्रा

फ‌र्स्ट: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

सेकेंड: एएस कॉलेज

थर्ड: गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स गुडिड्यां पटोले मेकिग

फ‌र्स्ट: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

सेकेंड: गवर्नमेंट कॉलेज

थर्ड: खालसा कॉलेज छीकू मेकिग

फ‌र्स्ट: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

सेकेंड: मास्टर तारा सिंह कॉलेज

थर्ड: गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज परांदा मेकिग

फ‌र्स्ट : मास्टर तारा सिंह कॉलेज

सेकेंड: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

थर्ड: गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स नाला मेकिग

फ‌र्स्ट: गुरु नानक खालसा कॉलेज

सेकेंड: खालसा कॉलेज

थर्ड: गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स

टोकरी मेकिग

फ‌र्स्ट: खालसा कॉलेज

सेकेंड: मास्टर तारा सिंह कॉलेज

थर्ड: रामगढि़या कॉलेज मिट्टी दे खिलौने

फ‌र्स्ट: गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज

सेकेंड: भाई नगैइया सिंह कॉलेज

थर्ड: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज खिद्दो मेकिग

फ‌र्स्ट: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

सेकेंड: देवकी देवी जैन कॉलेज

थर्ड: गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज, खालसा कॉलेज ड्रामा

फ‌र्स्ट: रामगढि़या कॉलेज

सेकेंड: खालसा कॉलेज

थर्ड: मास्टर तारा सिंह कॉलेज स्किट

फ‌र्स्ट: खालसा कॉलेज

सेकेंड: रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज

थर्ड: एसडीपी कॉलेज मिमिक्री

फ‌र्स्ट: खालसा कॉलेज फॉर वुमेन

सेकेंड: एएस कॉलेज खन्ना

थर्ड: मास्टर तारा सिंह कॉलेज भांड परफॉर्मेस

फ‌र्स्ट: खालसा कॉलेज

सेकेंड: गुरु नानक खालसा कॉलेज

थर्ड: मास्टर तारा सिंह कॉलेज ऑन द स्पॉट पेंटिग

फ‌र्स्ट: गुरु नानक खालसा कॉलेज

सेकेंड: रामगढि़या कॉलेज

थर्ड: गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स फोटोग्राफी

फ‌र्स्ट: एएस कॉलेज खन्ना

सेकेंड: खालसा कॉलेज

थर्ड: गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स रंगोली

फ‌र्स्ट: गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स

सेकेंड: गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज

थर्ड: गवर्नमेंट कॉलेज ग‌र्ल्स आज क्या रहेगा खास

- क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस, फोक डांस, गिद्दा, कवीश्री, कली सिगिग, वार सिगिग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.