Move to Jagran APP

ढाबा संचालिका से पैसे वसूलने पहुंचे युवकों ने किया हमला

मनी सिंह कॉलोनी में चल रहे एक ढाबे में कुछ युवक जबरन पैसा वसूलने पहुंचे। ढाबे की संचालिका ने विरोध जताया तो उन युवकों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

By Edited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 07:40 AM (IST)
ढाबा संचालिका से पैसे वसूलने पहुंचे युवकों ने किया हमला
ढाबा संचालिका से पैसे वसूलने पहुंचे युवकों ने किया हमला

जागरण संवाददाता, लुधियाना : बस्ती जोधेवाल के मनी सिंह कॉलोनी में चल रहे एक ढाबे में कुछ युवक जबरन पैसा वसूलने पहुंचे। ढाबे की संचालिका ने विरोध जताया तो उन युवकों ने उस पर कातिलाना हमला कर गंभीर घायल कर दिया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर पीसीआर व थाना सुंदर नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस पहुंचने के बाद भी यहां अन्य लोगों के साथ मारपीट होती रही और पुलिस कार्रवाई शून्य रही।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान बस्ती मनी सिंह की रहने वाली बबिता (25) के रूप में हुई। बबिता के पति राजू साह ने बताया कि वह पिछले 11 साल से बस्ती मनी सिंह में ही साइकिल रिपेयरिंग का काम कर रहा है। उसकी पत्नी घर में ही ढाबा चलाती है। उसकी दुकान के सामने वाले पड़ोसी आए दिन उसे किसी न की बात पर तंग करता रहता था।

रविवार रात को उसने दर्जनों हथियार बंद लोगों को बुलाकर उसके व उसकी पत्नी, बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें बबिता गंभीर घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं दूसरे पक्ष के प्रीतपाल सिंह उर्फ पंपा ने बताया कि वह दंपति यहां ढाबा और साइकिल की दुकान चलाता है। इससे उन लोगों का जीना मुश्किल रहता है। इस संबंध में थाना सुंदर नगर पुलिस का कहना है मामले की तफ्तीश जारी है, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकान के पास ताश खेलने से रोका तो पीटा शहर के धूरी लाइन एरिया में ताश खेलने से रोकने पर कुछ लोगों ने दुकान मालिक पर हमला कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में अमन ठाकुर ने बताया कि आठ नवंबर को अपनी फर्नीचर की दुकान पर दीये जलाने गए थे। इसी दौरान वहां पर कुछ लोग ताश खेल रहे थे। जब उन्हें रोका तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसके ब्यान पर मंगत राम, बीनू और मंगत राम की पत्नी सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.