बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया, तो पीटा
सलेम टाबरी इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपितों ने दो भाइयों व उनके दोस्त पर हमला कर दिया।
संसू, लुधियाना : सलेम टाबरी इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपितों ने दो भाइयों व उनके दोस्त पर हमला कर दिया। उनकी शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के नाम गांव कासाबाद निवासी काला सिंह, जसपाल सिंह, कश्मीर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति है।
यह मामला पुलिस ने गुरविदर सिंह के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 जून रात करीब आठ बजे उसकी बहन दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। जहां रास्ते में आरोपितों ने उसे गलत कमेंट किए और उसकी बहन का हाथ पकड़ लिया। तो वह, उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह व उसका भाई यादविदर सिंह वहां पहुंचे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपित धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।