प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताकर युवक कर्फ्यू में फंसे लोगों से वसूल रहा था पैसे, गिरफ्तार
एक युवक ने खुद को प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बता कर ठगी कर रहा था। वह कर्फ्यू में फंसे लोगों को राशन दिलाने के नाम पर उनसे पैसे वसूल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लुधियाना, जेएनएन। यहां एक युवक खुद को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। वह कोरोना के संकट के कारण कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंदों को राशन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने इस शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। वह जरूरतमंद लोगों को एनएसयूआइ की ओर से राशन वितरण का झांसा देता था।
एनएसयूआइ की तरफ से राशन बांटने के लिए लोगों से वसूले पैसे
कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को पता चला कि एक व्यक्ति खुद को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताकर राशन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ले रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित के खिलाफ थाना डिवीजन तीन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) के शहरी इकाई के अध्यक्ष अवि कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। अवि कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि शहर के टिब्बा रोड गोपाल नगर में रहने वाला विजय तिवारी राशन देने के नाम पर लोगों से पैसे इकट्ठे कर रहा है।
आरोपित ने दिल्ली में भी नेताओं को फोन कर मांगे थे पैसे
अवि कुमार ने बताया कि आरोपित ने दिल्ली में भी नेताओं को फोन कर पैसे मांगे थे। उन्होंने इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दी। फिर जांच करवाई गई तो पता चला कि विजय खुद को प्रियंका गांधी का पीए बताता था और एनएसयूआइ की तरफ से राशन बांटने की बात कहता था। उसने ऐसा कर कई लोगों से पैसे ठगे हैं।
पहले भी लोगों को ठगता रहा, किराये पर रहता है आरोपित
आरोपित विजय तिवारी यहां किराये के कमरे में रहता है और लोगों से अकसर पैसे ठगता रहा है। थाना डिवीजन तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना कैरियर बने 107 विदेशी तब्लीगी जमाती गिरफ्तार, 29 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
यह भी पढ़ें: डाॅक्टर ने सैलरी मांगी तो अस्पताल ने नौकरी से निकाला, अब पत्नी संग ठेले पर चाय बेच रहे
यह भी पढ़ें: राफेल फाइटर प्लेन के लिए अंबाला एयरबेस तैयार, अब पाकिस्तान को मिलेगा तगड़ा सबक
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री योजना के नाम पर 15 हजार देने का झांसा, फर्जी लिंक भेज भरवाए जा रहे फार्म
यह भी पढ़ें: दुष्यंत चौटाला ने शराब मामले में गिरफ्तार सतविंद्र राणा पर दिखाए कड़े तेवर, कहा- दोषी हुए तो कड़ा Action
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें