सिधवां नहर पुल पर ग्रिल से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
सिधवां नहर पुल के किनारे ग्रिल के साथ कपड़ा बांधकर युवक ने खुदकुशी कर ली। थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
लुधियाना, जेएनएन। सिधवां नहर पुल के किनारे ग्रिल के साथ कपड़ा बांधकर युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलते ही थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मृत युवक की पहचान गांव सुनेत के रहने वाले आकाश के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी एएसआइ ज्ञान सिंह ने बताया कि आकाश की जेब से एक मोबाइल व उसका पहचान पत्र मिला। इसके जरिए उसकी पहचान संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। उसके परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाहन की टक्कर से पुल से गिरे युवक ने तोड़ा दम
ढंडारी पुल पर चार दिन पहले किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुए युवक ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की जानकारी थाना साहनेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गुरमीत नगर के ग्यासपुरा निवासी राघव मिश्रा के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी एएसआइ कुलविंदर सिंह ने बताया कि 14 मई को राघव अपनी बाइक पर ढंडारी पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह पुल से नीचे आ गिरा था। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया था। जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें