Move to Jagran APP

ईयर एंडर 2021: लुधियाना के विधायक सिमरजीत बैंस चर्चा में रहे, दुष्कर्म के आरोप पर वारंट भी हुए जारी

Year Ender 2021ः नवंबर 2020 से दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिह बैंस पर एक बार फिर से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। एक महिला ने पुलिस कमिश्नर को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 03:11 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 03:11 PM (IST)
ईयर एंडर 2021: लुधियाना के विधायक सिमरजीत बैंस चर्चा में रहे, दुष्कर्म के आरोप पर वारंट भी हुए जारी
Year Ender 2021ः लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, [राजन कैंथ]। Year Ender 2021ः  आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इस साल खासे चर्चा में रहे। नवंबर 2020 से दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिह बैंस पर एक बार फिर से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। एक महिला ने पुलिस कमिश्नर को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। शिकायत में पीड़िता ने बैंस पर बीते 5 सालों के दौरान कोट मंगल सिंह स्थित अपने दफ्तर व फार्म हाउस पर शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने उसकी पहचान जाहिर होने पर जान माल की हानि की आशंका भी प्रकट की है।

loksabha election banner

मगर उसी बीच 22 अक्टूबर को वह महिला अपने बयान से पलट गई और उसने शिकायत वापस ले ली। उसी बीच 7 जुलाई को अदालत ने दुष्कर्म के आरोप में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। अदालत ने 44 वर्षीय महिला की शिकायत पर वह पर्चा दर्ज करने का आदेश दिया है। उसके बाद अदालत में पेश न होने से बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी हुए।

यह भी पढ़ें-ईयर एंडर 2021: लुधियाना की अधिकारी ने नटवरलालों के छुड़ाए छक्के, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया सम्मानित

पुलिस कमिश्नर को दी थी शिकायत

महिला ने 16 नवंबर को पुलिस कमिश्नर को विधायक बैंस के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर पूर्व जेसीपी देहाती कंवरदीप कौर ने 17 नवंबर को महिला के बयान दर्ज किए थे। महिला ने बताया था कि उसके पति का निधन हो चुका है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसके मकान की खरीद को लेकर प्रापर्टी डीलर के साथ चल रहे विवाद मामले में हस्तक्षेप करने के लिए वह विधायक बैंस के संपर्क में आई थी। विधायक के कहने पर उसने वह मकान उस प्रापर्टी डीलर के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें-ईयर एंडर 2021: लुधियाना को मिला लाडोवाल बाईपास व चीमा चौक फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.