परिवार पर हमला, पति को बचाने आई महिला की कर दी हत्या और दो बच्चे भी किए घायल Ludhiana News
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। माैके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और हमला करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।
जगराओं, जेएनएन। गांव कोठे बग्गू में घर के भीतर परिवार के साथ सो रही महिला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। पति के अनुसार दो लोग दीवार फांदकर घर पर आए थे और हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पति से भी पूछताछ शुरू कर दी है। हमले में महिला का पति और दो छोटे बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
थाना सिटी के प्रभारी निधान सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह 35 वर्ष निवासी गांव कोठे बग्गू, जो कि अनाज मंडी में आढ़ती का ड्राइवर है। उसने बताया कि वह अपने घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात के समय सोया हुआ था। घर की दीवार फांद कर दो हथियारबंद लोग घर में आए और मारपीट करने लगे। जब उसकी पत्नी राजवीर कौर 30 वर्ष उसे छुड़ाने के लिए आई तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथापाई के दौरान गुरप्रीत सिंह और उसके दो पुत्र जशनप्रीत सिंह 13 वर्ष और लखवीर सिंह 10 वर्ष भी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। उसके बाद इनका लड़का जशनप्रीत अपने ताया जगतार सिंह के घर गया और उन्हें घटना संबंधी जानकारी दी।
जांच में सामने आया है कि महिला के मुंह और गर्दन पर तेजधार हथियारों से घाव किए गए थे, जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस को पति पर शक है और लगातार पूछताछ कर रही है। एसपी जसविंदर सिंह, डीएसपी गुरदीप सिंह गौशल, थाना सिटी प्रभारी निधान सिंह, सीआइए प्रभारी किक्कर सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट माहिर टीम और डॉग स्क्वायड की ओर से भी सुबूत जुटाए जा रहे हैं। दो अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है।
हमले में घायल हुए गुरप्रीत सिंह और दोनों बेटे जश्नप्रीत व लखबीर।
बार-बार बयान बदल रहा पति
डीएसपी के अनुसार पति बार-बार बयान बदल रहा है। उसने सुबह कहा था कि वह एक अलग कमरे में और उसकी पत्नी और बच्चे अलग कमरे में सोए हुए थे। रात को 12 वजे के करीब दो लोग उसके घर में दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने मुङो कमरे में बंद कर दिया और पत्नी का कत्ल कर फरार हो गए। बाद में उसने यह कहना शुरू कर दिया कि वह परिवार के साथ ही सोया हुआ था और हमलावरों ने मुझ पर पहले हमला किया जब मेरी पत्नी बचाने के लिए आई तो उस पर हमला कर उसे मार दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें