पंखे से झूलती मिली विवाहिता, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका Ludhiana News
मृतका के भाई सुनील ने कहा कि उसकी बहन के साथ अन्याय हुआ है। उसकी हत्या की गई है। क्योंकि उसकी बहन के सिर पर चोट के निशान भी हैं।
लुधियाना, जेएनएन। दशमेश नगर पीएयू इलाके में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की आशंका जताई है। थाना पीएयू की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की पहचान दशमेश नगर निवासी कल्पना शर्मा (32) के रूप में हुई।
महिला के भाई सुनील ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित गांव उन्नई के रहने वाले हैं। उसने बताया कि करीब नौ साल पहले उसकी बहन की शादी श्याम सुंदर से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। सुनील ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति व ससुराल पक्ष ने कल्पना को दहेज की मांग को लेकर तंग करना शुरू कर दिया था, जिसका करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश के थाने में पंचायती राजीनामा भी हो चुका है, लेकिन उन्होंने उसके बाद भी उसे तंग करना व पीटना नहीं छोड़ा।
सिर पर चोट के निशान
सुनील ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह कल्पना के ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि कल्पना ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली, जिसे मौके पर अस्पताल भी लेकर जाया गया था, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। सुनील ने बताया कि उसकी बहन के साथ अन्याय हुआ है। उसकी हत्या की गई है। क्योंकि उसकी बहन के सिर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस से जांच का आश्वासन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें