Move to Jagran APP

लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोर लापता, दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

लुधियाना में विभिन्न इलाकों से महिला व किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। चेक करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लाेगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 02:38 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 02:38 PM (IST)
लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोर लापता, दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना में महिला व किशोर लापता हो गए हैं।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में विभिन्न इलाकों से महिला व किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां चेक करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लाेगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव लखोवाल निवासी मेहताब सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 4 जून की रात वो और उसकी पत्नी कोमलप्रीत कौर (25) घर में खाना खाने के बाद सो गए। सुबह जब 6 बजे उठ कर देखा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जीवन नगर की गली नंबर 12 निवासी राम ब्यास शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 4 जून को उसका बेटा धन्नी कुमार शर्मा (14) घर से खेलने के लिए बाहर गया और लौट कर नहीं आया। उसे शक है कि किसी ने उसका अपहरण करके उसे बंधक बना रखा है।

loksabha election banner

गांजा के साथ एक गिरफ्तार

थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति को 140 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने टी प्वाइंट गहिलेवाल रोड पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक व्यक्ति पीले रंग का वजनदार पैकेट लेकर आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जांच की तो उसमें 140 ग्राम गांजा निकला। आरोपित की पहचान उत्तम कालोनी गंली नंबर एक निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने संतोष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि वह किन इलाकों में गांजा सप्लाई करने का काम करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.