पैडल फार अर्थ के तहत लगाए पौधे व चलाई साइकिल
वूमेन नेक्स्ट डोर (विड) संस्था की तरफ से वीरवार को पैडल फार अर्थ थीम के तहत विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : वूमेन नेक्स्ट डोर (विड) संस्था की तरफ से वीरवार को पैडल फार अर्थ थीम के तहत विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। संस्था की तरफ से मेंबर्स के घर पौधे पहुंचाए गए। सदस्यों में घर में रहकर पौधे लगाए और फिर साइकिल चलाई। मेंबर्स ने एक्टिविटी की फोटो ग्रुप में शेयर करने के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी पोस्ट कीं।
इसी दिन वर्चुअल गतिविधि के बाद फाउंडर मेंबर राडगढ़ एस्टेट एकत्रित हुई, जहां उड़ान स्कूल के स्पेशल बच्चों को साइकिल, बैग्स और मास्क डोनेट किए गए। विड संस्था की चेयरपर्सन श्रुति कपूर ने कहा कि हम सभी को एक साथ आगे आने की जरूरत है और अपने जीने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। पृथ्वी को बचाने के लिए हर किसी का छोटा प्रयास भी लाभदायक हो सकता है।
डा. संगीता बी. कुश्वाहा ने कहा कि संस्था ने बहुत ही अच्छा बदलाव लाने की सोची है। आज के दिन साइकिल चलाकर और घर में पौधे लगा बहुत ही अच्छा लगा है। भविष्य में भी इसी तरह पौधारोपण करती रहूंगी।