Gurvinder Suicide Case: पटियाला में पुलिस मुलाजिम के सुसाइड केस में आरोपित पत्नी गिरफ्तार
Gurvinder Suicide Case थाना जुल्का इलाके में सल्फास निगल खुदकुशी करने वाले गुरविंदर सिंह की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सुखजीत कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, पटियाला। Gurvinder Suicide Case: थाना जुल्का इलाके में सल्फास निगल खुदकुशी करने वाले गुरविंदर सिंह की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सुखजीत कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपित महिला सुखजीत सिंह को वीरवार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
छोटे भाई राम दयाल के बयानाें पर केस दर्ज
गुरविंदर सिंह (उम्र करीब चालीस साल) की मौत के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई राम दयाल निवासी गांव जुल्का के बयानों पर सुखजीत कौर निवासी गौरनाला अंबाला हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरविंदर सिंह की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
करीब 13 साल पहले हुई थी शादी
गुरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में क्लास फोर मुलाजिम था, जिसकी शादी करीब 13 साल पहले सुखजीत कौर के साथ हुई थी। आरोप है कि सुखजीत कौर के किसी के साथ अवैध संबंध थे, जिस वजह से घर में झगड़ा रहता था। बीती 14 अगस्त को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो सुखजीत 15 अगस्त को अपने मायके वालों के साथ घर चली गई। 16 अगस्त सुबह करीब 10 बजे राम दयाल ने अपने भाई गुरविंदर सिंह को उल्टियां करते हुए देखा तो पूछने पर पता चला कि पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर गुरविंदर ने सल्फास की गोलियां निगल ली थीं। पुलिस का कहना है कि आराेपित से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें-बठिंडा की कृष्णा कालोनी में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
यह भी पढ़ें-पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पुलिस मुलाजिम ने सल्फास निगल की खुदकुशी, फोन कर परेशान करता था पत्नी का प्रेमी