यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: पंजाब में घने कोहरे को लेकर तीन दिन का ओरेंज अलर्ट, शिमला से ठंडा रहा अमृतसर; शीतलहर करेगी परेशान
पंजाब में सोमवार से घने कोहरे के बीच शीतलहर शुरू हो गई है। सीजन में पहली बार सर्द हवाएं चलने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। राज्य में सोमवार से घने कोहरे के बीच शीतलहर शुरू हो गई है। सीजन में पहली बार सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में अमृतसर शिमला से भी ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह फरीदकोट का न्यूनतम तामपान 4.4, गुरदासपुर का 4.6, रोपड़ का 5.5, बठिंडा का 5.8, लुधियाना का 9.8, पटियाला का 7.6 व चंडीगढ़ का 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
21 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। घना कोहरा भी बढ़ेगा। इस दौरान विजिबिलिटी भी पचास प्रतिशत से भी कम रह सकती है।
