Weather Forecast: मौसम फिर लेने लगा करवट, कई जगह बूंदाबांदी, कल भी बारिश की संभावना
पंजाब एवं हरियाणा में दो दिन खिली तेज धूप के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा गया। दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।
जेएनएन, लुधियाना/हिसार। पंजाब एवं हरियाणा में दो दिन खिली तेज धूप के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। फरीदकोट, चंडीगढ़ सहित कई जगह बारिश शुरू हो गई है। जालंधर में भी रुक-रुक कर बूंदाबादी जारी है। पारा लुढ़कने से ठिठुरन फिर बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज व कल कई जिलों में तेज बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। यदि ओलावृष्टि हुई तो फसल बिछ सकती है।
मौसम वैैैैज्ञानिकों की भविष्यवाणी से किसानों चिंतित हैं। दो दिन पहले आई बारिश के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। अब फिर बारिश व ओलावृष्टि की संभावना के कारण किसानों को परेशानी में डाल दिया है। वहीं, आज तापमान में भी गिरावट आई है। होली के दिन मंगलवार को तापमान बढ़ा था, लेकिन एक बार फिर बुधवार को बादल छाए रहने के कारण पारा हल्का गिरा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें