Weather Update : बारिश के साथ होगा नए साल का आगाज, बढ़ेगी ठंड Ludhiana News
शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
लुधियाना, जेएनएन। शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार व शनिवार को दिन में सूर्य देव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए तो सर्दी से राहत की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर में ही फिर से सूर्य बादलों के बीच छिप गया और ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया।
शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नए साल पर भी सर्दी अपना पूरा जोर दिखाएगी और नए साल का आगाज बारिश के साथ होगा। बारिश होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
अगले दो दिन तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब होना चाहिए था। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान के आसपास ही रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना भी है। वहीं एक जनवरी को बारिश होगी जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें