Move to Jagran APP

Weather Update: पांच साल बाद जून में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे, कई जगह झमाझम बारिश

Weather Update चंडीगढ़ व पंजाब में मौसम सुहाना बना हुआ है। जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान पांच साल बाद शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 08:49 AM (IST)
Weather Update: पांच साल बाद जून में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे, कई जगह झमाझम बारिश
Weather Update: पांच साल बाद जून में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे, कई जगह झमाझम बारिश

जेएनएन, लुधियाना। बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। चंडीगढ़ व पंजाब के मोहाली व इसके आसपास के इलाकों में शनिवार देर रात जमकर बारिश हुई। आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज तक रह सकता है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

loksabha election banner

बारिश के कारण जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान पांच साल बाद शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। इससे पहले जून के पहले सप्ताह में 2015 में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले सप्ताह में सामान्य तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए।

गत दिवस जालंधर में अधिकतम तापमान सबसे कम 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को जालंधर, लुधियाना सहित कई जिलों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी में राहत मिली। अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.5, बठिंडा 35.1, फिरोजपुर 35.5, जालंधर 29.3, लुधियाना 30.6 व पटियाला 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ में बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जून में हर साल शहर का तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मौसम अपने अलग ही रंग दिखा रहा है। शहर में अभी तक जून में तापमान 35 डिग्री तक भी नहीं गया है। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शहर में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Operation Blue Star की बरसी पर हंगामा, अकाली दल अमृतसर के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे 

यह भी पढ़ें: नौकरी से बर्खास्त पीटीआइ शिक्षकों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिए सेवाओं पर यथास्थिति के आदेश

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर पर कैप्टन का बड़ा बयान, बोले- PK ने कहा, उनकी मदद करने में खुशी होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.