Move to Jagran APP

Lohri 2020: लोहड़ी पर खूब बरसे बादल, पानी में बह गए पतंग उड़ाने के अरमान

बाजार से महंगे-महंगे दाम के पतंग खरीद कर लाए युवा पूरे जोश में थे लेकिन मौसम ने ऐसे करवट बदली कि सारी उत्साह ठंडा पड़ गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 12:29 PM (IST)
Lohri 2020: लोहड़ी पर खूब बरसे बादल, पानी में बह गए पतंग उड़ाने के अरमान
Lohri 2020: लोहड़ी पर खूब बरसे बादल, पानी में बह गए पतंग उड़ाने के अरमान

जेएनएन, लुधियाना। Lohri 2020: पंजाब के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण पतंगबाजों के अरमान पानी में बह गए। लोहड़ी पर पतंगबाजी की पूरी तैयारियां थीं। बाजार से महंगे-महंगे दाम के पतंग खरीद कर लाए युवा पूरे जोश में थे, लेकिन मौसम ने ऐसे करवट बदली कि सारी उत्साह ठंडा पड़ गया।

loksabha election banner

कई दिन तक हल्की बारिश के बाद खिली धूप के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। लोहड़ी के मौके पर सोमवार को सुबह दस बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। वाहन चालकों को दिन के समय भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। कुछ दिन धूप खिलने से ठंड से राहत मिली थी, लेकिन अब फ‍िर बारिश के बाद तापमान गिर गया है। लोहड़ी पर बारिश के कारण इस त्योहार का मजा भी फीका पड़ गया है।

मौसम वैैज्ञानिकोंं ने पहले 13 जनवरी को लोहड़ी के मौके पर बारिश की संभावना जताई थी। इसके साथ पंजाब अधिकतर हिस्‍साें में सुबह से बारिश क दौरा जारी है। लोहड़ी के दिन कई लोग पतंगबाजी करते हैं, लेकिन बारिश के कारण पतंगबाजी के शौकीनों को निराश होना पड़ा है। लोहड़ी पर बारिश होने के बाद पतंगबाज काफी मायूस दिखे।                      

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शहर               न्यूनतम तापमान

जालंधर                 3.0

पठानकोट             4.0

पटियाला              5.0

फिरोजपुर            5.3

अमृतसर             6.0

बठिंडा                6.0

लुधियाना          6.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

फसलों के लिए बेहतर है बारिश

लोहड़ी के दिन बारिश के संभावना से पतंगबाजी के शौकीन जरूर निराश हैं, लेकिन इससे किसानोंं के चेहरे पर रौनक है। कृृृृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश जहां खेतों में पर्याप्त नमी से गेहूं, जौ वगैरह के पौधों में वृद्धि होगी, वहीं उत्पादन में भी वृद्धि हो सकेगी। आलू की बुआई के लिए भी बारिश का लाभ पहुंचेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लि ए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.