Move to Jagran APP

Weather Update Ludhiana : लुधियाना में बदलने लगा मौसम, सुबह के तापमान में आई गिरावट

Weather Update Ludhiana शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पीएयू मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में तापमान में और कमी आएगी। पीएयू के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार इस बार सर्दी जल्दी आएगी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 12:35 PM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में बदलने लगा मौसम, सुबह के तापमान में आई गिरावट
महानगर में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Update Ludhiana : महानगर में अब मौसम बदलने लगा है। सुबह के तापमान में अब कमी आने लगी है। पहले जहां सुबह 11 बजे के बाद तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक रहता था। वह अब कम होकर 32 डिग्री पर आ गया है। माैसम में बदलाव हाेने से लाेगाें ने राहत की सांस ली है। इस बार ठंड का माैसम देर से अाया है। 

loksabha election banner

शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पीएयू मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में तापमान में और कमी आएगी। इस बारे में पीएयू के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार इस बार सर्दी जल्दी आएगी। मानसून की विदाई हो चुकी है। बारिश भी जल्दी खत्म हो गई है। अब उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जब उत्तर से हवाएं शुरू हो जाती है, तो यह सर्दी आने का संकेत है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.