Move to Jagran APP

Ludhiana Weather Alert : लुधियाना में भीषण गर्मी से राहत, तेज हवाओं के बीच बरसा मानसून; मौसम हुआ सुहावना

Ludhiana Weather Alert शहर में हुई बारिश से माैसम सुहावना हाे गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी और बारिश रुक रुककर होती रहेगी। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश धान की रोपाई में बहुत फायदेमंद होगी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 09:01 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 09:01 AM (IST)
Ludhiana Weather Alert : लुधियाना में भीषण गर्मी से राहत, तेज हवाओं के बीच बरसा मानसून; मौसम हुआ सुहावना
महानगर में बुधवार तड़के मानसून जमकर बरसा। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Weather Alert : महानगर में बुधवार तड़के मानसून जमकर बरसा।सुबह तीन बजे के करीब लुधियाना में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई और कुछ देर बाद बारिश ने भी दस्तक दे दी। बारिश सुबह नौ बजे तक रुक रुक कर जारी रही। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे लाेगाें काे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी और बारिश रुक रुककर होती रहेगी।

loksabha election banner

धान की रोपाई में बारिश फायदेमंद

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश धान की रोपाई में बहुत फायदेमंद होगी। किसानों को फसलों को सींचने के लिए जमीन से पानी नही निकालना होगा। कुदरत ही पानी की जरूरत को पूरा कर देगी। इसके अलावा अन्य फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है। किसान पिछले कई दिनाें से बारिश नहीं हाेने के कारण परेशान थे। इसके साथ ही शहर के अलावा देहात के कई इलाकाें में गर्मी के चलते बिजली के कट लग रहे थे। इसकाे लेकर मंगलवार काे पावरकाॅम दफ्तर के बाहर किसानाें ने प्रदर्शन भी किया था। 

यह भी पढ़ें-Ludhiana Lockdown Update: लुधियाना के होटल व रेस्टारेंट प्रबंधकों ने बुलाया स्टाफ, बोले-मुनाफा न सही खर्चा तो निकल ही जाएगा

दिन व रात में रुक रुककर हो सकती है बारिश

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह रहा था। गर्मी और उमस के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था। बारिश लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरा दिन बादल छाए रहने से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में और रात में रुक रुक कर बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-प्रदर्शन कर रहे NGO पदाधिकारियों से उलझे लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन, NGT को अपशब्द कहने का आराेप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.