विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Today: पंजाब के कुछ इलाकों में बदलेगा मौसम, आज बारिश की संभावना; बढ़ेगी ठंड

By Radhika kapoorEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 22 Oct 2023 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:03 AM (IST)

नपंजाब में मौसम लगातार बढ़ रहा है अब लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार ...और पढ़ें

पंजाब में मौसम के चलते सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा हैं, वहीं आज बारिश की संभावना
पंजाब में मौसम के चलते सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा हैं, वहीं आज बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: राज्य में पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम के चलते सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में गिरावट आने से वायरल बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है।

राज्य के अधिकांश जगहों पर धूप निकली

इससे पहले शनिवार राज्य के अधिकांश जगहों पर धूप निकली। दोपहर बाद कभी धूप निकलती तो कभी हल्के बादल बन जाते। शनिवार को जिला फरीदकोट में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लुधियाना का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 30 डिग्री, पटियाला का 31.4, पठानकोट का 31 और बरनाला का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- राज्‍य में ठंड ने दी दस्‍तक, बदलते मौसम ने बढ़ाए गले के इंफेक्‍शन के मरीज; जानिए आज का तापमान

बदलते मौसम से लोग हो रहे बीमार

मौसम परिवर्तन के साथ ही सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, मलेरिया के मरीजों की संख्या में तो इजाफा हुआ ही है। इस वर्ष गले में इंफेक्शन के मरीज भी सामने आ रहे हैं। गले में हल्के दर्द और खराश के बाद तेज असहनीय दर्द से मरीज करहाते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह दर्द बढ़ते-बढ़ते लोगों को बुखार तक का दंश देकर जा रहा है। सात से आठ दिन तक लगातार उपचार के बावजूद गले में खराश और दर्द ठीक होने का नाम नहीं ले रहा।