Move to Jagran APP

Weather Alert: पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में मौसम बना रहा रिकार्ड, तीन दिन बारिश व आंधी चलने की संभावना

Punjab Haryana Chandigarh Weather Alert पजाब हरियाणा व चंडीगढ़ के कई इलाकों में इस वर्ष मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जून में पड़ने वाली गर्मी गायब है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन दिन कई जगह बारिश हो सकती है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 08:48 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 09:57 AM (IST)
Weather Alert: पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में मौसम बना रहा रिकार्ड, तीन दिन बारिश व आंधी चलने की संभावना
चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह आसमान में छाए बादल। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab, Haryana & Chandigarh Weather Alert: पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के अधिकांश जगहों पर इस वर्ष मौसम रिकार्ड बना रहा है। पहली बार जून में भीषण गर्मी नदारद है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आने वाले 72 घंटे में तेज बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है। लुधियाना में सुबह झमाझम बारिश हुई। चंडीगढ़ सहित पजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में मई माह में गर्मी नाममात्र पड़ी, कमोबेश यही स्थित जून में भी बनी हुई है। जून में वीरवार को पिछले दस वर्षो में जून का सबसे कम तापमान रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में वीरवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 34 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। सुबह से ही बादल छाए रहने की वजह से तापमान पर इसका असर पड़ा और गिरावट देखने को मिली। शाम में समय थोड़ी धूप जरूर खिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 

मौसम विभाग की माने तो आज शहर में दोपहर बाद तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के कई हिस्सों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते दोपहर के बाद बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान आज तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बादल छाए रहने के साथ ही तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वही पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वहां पर तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्री-मानसून के चलते आंधी तूफान आ रहा है।

51 साल में पहली बार लुधियाना में तीन जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा

पंजाब में पिछले दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं। 51 साल में पहली बार तीन जून को लुधियाना में अधिकतम तामपान में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। कई अन्य जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दस से बारह डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार व शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार वीरवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से ग्यारह डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं लुधियाना में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम में अचानक यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण आया है। वहीं, पीएयू के मौसम विभाग की हेड डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना है कि लुधियाना में 51 साल में पहली बार है, जब तीन जून को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 1970 से लेकर 2020 तक कभी भी इतना कम तापमान नहीं रहा है। वीरवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बारिश फल उत्पादकों के लिए मुसीबत, सब्जी उत्पादकों के लिए फायदेमंद

उधर, बारिश फल उत्पादक किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। हालांकि सब्जी उत्पादक किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना है कि इस समय खेतों में बीजे गए धान, मक्की, मूंग, नरमा के लिए यह बारिश फायदेमंद है। दूसरी तरफ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च डा. अजमेर सिंह ढट ने कहा कि तेज हवाओं की वजह से नाशपती, किन्नू, आम को नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं से पेड़ों पर फूल व फल झड़ गए। दूसरी तरफ इस बारिश से तरबूज, खरबूज की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है, क्योंकि इन दोनों फसलों में मिठास के लिए अधिक तापमान की जरूरत होती है। इसी तरह तेज हवाओं से लीची को भी नुकसान पहुंच रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.