Move to Jagran APP

Weather forecast: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, 28 को बारिश की संभावना

Weather forecast मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह धुंध रहेगी। शुक्रवार से एक बार फिर आसमान में बादल छाएंगे और 28 जनवरी को बारिश की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:19 PM (IST)
Weather forecast: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, 28 को बारिश की संभावना
Weather forecast: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, 28 को बारिश की संभावना

जेएनएन, लुधियाना। Weather forecast: दो दिन धूप खिलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने के लिए तैयार है। सर्दी से फिलहाल लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह धुंध रहेगी। शुक्रवार से एक बार फिर आसमान में बादल छाएंगे और 28 जनवरी को बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

पंजाब में वीरवार को भी दिनभर तेज धूप रही, जिससे ठंड से राहत मिली। हालांकि रात में मौसम ठंडा रहा। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात के तापमान में गिरावट आई।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (India Metrological Department) चंडीगढ़ के अनुसार जालंधर वीरवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। पठानकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। 

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर             अधिकतम                  न्यूनतम

जालंधर          18.6                          2.8

पठानकोट       18.3                          3.0

अमृतसर        18.0                           4.6

फिरोजपुर       19.1                           7.3

बठिंडा            19.1                           7.6

लुधियाना       18.1                            7.5

पटियाला        18.6                           6.2 

(नोटः तापमान डिग्री सेल्सियस में)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.