Move to Jagran APP

Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट; AQI में सुधार

Weather Forecast Ludhiana शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में अब पहले से सुधार आया है और यह अब घटकर 171 तक आ गया है। लेकिन ये भी शहर की लोगों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। जब तक बारिश नहीं होती स्मॉग से राहत नहीं मिलने वाली।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 08:46 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट; AQI में सुधार
शहर में मौसम का मिजाजा लगातार बदल रहा है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवादाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में मौसम का मिजाजा लगातार बदल रहा है। ठंड अब जोर पकड़ने लगी है। सोमवार सुबह जिले में ठंड का प्रकाेप एकाएक बढ़ गया। सुबह आठ बजे के करीब तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सुबह छह बजे 9 डिग्री सेल्सियस था। बढ़ती ठंड अब सैर करने वालों के लिए मुसीबत करने लग गई है। सुबह लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस हो रही थी। वहीं स्मॉग की वजह से घुटन लग थी और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

prime article banner

हालांकि शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में अब पहले से सुधार आया है और यह अब घटकर 171 तक आ गया है। लेकिन ये भी शहर की लोगों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो जब तक बारिश नही होती स्मॉग से राहत नहीं मिलने वाली। वातावरण में प्रदूषण के कण तैरते रहेंगे। दीपावली पर जल पटाखों और लगातार जलाई जा रही पराली की वजह से गैस का एक चेंबर बन गया है। पंजाब में इस बार मानसून में जमकर बारिश हाेने के चलते ही माैसम में ठंडक आनी शुरू हाे गई है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना पहुंची मेधा पाटकर ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, बाेली-केंद्र को भेजेंगे सतलुज में प्रदूषण की रिपोर्ट

दीवाली के बाद नहीं हुई बारिश

पंजाब में इस बार 3 नवंबर से अब तक एक भी बार बारिश नहीं हुई। हालांकि इस दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कई बार सक्रिय हुआ, लेकिन आंशिक तौर पर इसका असर नहीं दिखा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्मॉग से मुक्ति के लिए बारिश बहुत जरूरी है। यदि बारिश नहीं हुई ताे प्रदूषण से हालात खराब भी हाे सकते हैं। दिल्ली और हरियाणा के कई जिलाें में बढ़ते प्रदूषण के चलते स्कूलाें काे बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-DAP Crisis: बठिंडा में डीएपी के लिए भटक रहे किसान, सुबह 5 बजे ही इफ्को केंद्र के बाहर लग रही कतारें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.