लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Weather Alert : महानगर में मौसम मेहरबान है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से रविवार सुबह पांच से सात बजे तक शहर में तेज हवाओं के बीच बादल जमकर बरसे। बादलों के बरसते ही मौसम में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। सुबह तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि हवा की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसी के साथ लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
दिन व रात में रुक रुक कर हो सकती है बारिश
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह रहा था। गर्मी और उमस के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था। बारिश लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरा दिन बादल छाए रहने से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में और रात में रुक रुक कर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बादल छाए रहने के साथ ही तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वही पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वहां पर तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्री-मानसून के चलते आंधी तूफान आ रहा है।







न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a