Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में बदला मौसम, बठिंडा का तापमान सबसे कम; कई जिलों में बारिश की भी संभावना

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 08:53 AM (IST)

    पंजाब में मौसम बदलने लगा है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। बठिंडा में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन ...और पढ़ें

    Hero Image

    पंजाब में मौसम बदलने लगा है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में मौसम बदलने लगा है। दिन व रात के तापमान में गिरावट आने लग गई है। रविवार को बठिंडा में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे कम रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि फरीदकोट में रात का तापमान 13 डिग्री व फिरोजपुर में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अमृतसर में 15 डिग्री व लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला व होशियारपुर में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट में तापमान 30 डिग्री, चंडीगढ़ व अमृतसर में 29 डिग्री दर्ज किया गया।

    उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर से पंजाब में मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव पांच नवंबर तक रहेगा। इसके चलते पंजाब के कुछ जिलों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हो सकती है। छह नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा।

    पंजाब में पिछले दो सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। लेकिन चार नवंबर से पंजाब में मौसम बदलेगा। पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर व अमृतसर कपूरथला में वर्षा की संभावना है। इन जिलों में दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि दूसरे जिलों में मौसम साफ रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह के बाद से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।