Move to Jagran APP

उछाल के बाद गिरे सब्जियों के दाम, 40 वाली फूलगोभी पांच रुपये प्रति किलो बिकी

वीरवार और शुक्रवार को बहादुरके रोड स्थित मंडी में 40 रुपये किलो बिकने वाली गोभी पांच रुपये किलो बिकी। फिर भी मंडी में फूल गोभी के ढेर लगे रह गए।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 03:06 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 06:45 PM (IST)
उछाल के बाद गिरे सब्जियों के दाम, 40 वाली फूलगोभी पांच रुपये प्रति किलो बिकी
उछाल के बाद गिरे सब्जियों के दाम, 40 वाली फूलगोभी पांच रुपये प्रति किलो बिकी

लुधियाना, जेएनएन। दो दिन की तेजी के बाद शनिवार को सब्जी के दाम धड़ाम हो गए। वीरवार और शुक्रवार को बहादुरके रोड स्थित मंडी में 40 रुपये किलो बिकने वाली गोभी पांच रुपये किलो बिकी। फिर भी मंडी में फूल गोभी के ढेर लगे रह गए। सिर्फ गोभी ही नहीं, हर सब्जी के मंडी में ढेर लगे हुए हैं, जिसे शनिवार को खरीदार नहीं मिले। इसकी दो वजह रही एक तो लोगों ने मंडी बंद होने की अफवाह के चलते पहले ही 4-5 दिन की सब्जी का स्टॉक कर लिया है और दूसरा रविवार को जनता का कफ्र्यू। इस वजह से दुकानदारों ने भी ज्यादा स्टॉक नहीं उठाया, जबकि आढ़तियों ने दो दिन की भारी डिमांड के मद्देनजर ज्यादा स्टॉक मंगा लिया था।

loksabha election banner

सब्जी    शुक्रवार    शाम  

गोभी        40          5

बंद गोभी   20         5

आलू         30         20

प्याज        50         30

गाजर       40          20

टमाटर      40          20

नींबू       70            40

अदरक     120        70

लहसुन     120           80

ङ्क्षभडी      100           70

बीन्स       60           35

घीया-कद्दू  40          20

नोट: ऊपर दिए गए अंक रुपये प्रति किलो में है।

आढ़तियों का हुआ नुकसान : अरोड़ा

सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट रिशु अरोड़ा का कहना है कि अफवाह के चलते लोगों ने दो दिन में काफी स्टॉक जमा कर लिया, जिसका कुछ दुकानदारों ने दाम बढ़ा कर फायदा भी उठाया। अब शनिवार को सब्जी नहीं बिकी, कुल मिलाकर इसका नुकसान आढ़तियों को हो रहा है। सेल नहीं हुआ तो बहुत ज्यादा सब्जी खराब हो जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.