हैपी मीट में डांस परफॉर्मेस के साथ रैंप पर बिखेरा अदाओं का जलवा
वर्धमान जैन युवती संघ शिवपुरी द्वारा हैंपी वार्षिक मीट का आयोजन ऐबीज रेस्टोरेंट में किया गया।
संस, लुधियाना : वर्धमान जैन युवती संघ शिवपुरी की वार्षिक हैपी मीट में युवतियों ने अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया। इसका आयोजन ऐबीज रेस्टोरेंट में किया गया। गीत-संगीत के साथ युवतियों ने रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।
महामंत्र नवकार के उच्चारण से समारोह का आगाज हुआ। संघ की महामंत्री सुनीता जैन ने सभी का स्वागत करते हुए संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। संघ की सदस्य देविक जैन, कैमी जैन, दीपिका जैन ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। ग्रुप हेड ने डांस से सभी का स्वागत किया। सर्वप्रथम पंक्चुएलिटी गेम खेली गई। इसमें राखी, देविका, पायल व कौमी जैन विजेता बनीं।
इस मीट का मुख्य आकर्षण युवती संघ के अलग-अलग ग्रुपों द्वारा शानदार डांस परफॉर्मेस रही। महिला सदस्यों ने गीत-संगीत की धुनों के बीच रैप वॉक कर चार चांद लगाए। सदस्यों ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की। महिलाओं में तंबोला गेम भी खेली गई। शिवानी जैन ने भजन प्रस्तुत किए। मुख्य मेहमान उर्मिला जैन, मधु जैन ने टाइटल जीतने वाली सदस्यों को सम्मानित किया। इन्होंने जीते टाइटल
-रैंप वॉक राउंड में फर्स्ट रहीं हेमा जैन ने ब्यूटी क्वीन का ताज जीता। -फर्स्ट रनरअप रुचि जैन
-सेकेंड रनरअप रितिका जैन
-बेस्ट एंट्री - कैमी जैन कार्यक्रम का इन्होंने भी उठाया लुत्फ
युवती संघ की उपाध्यक्ष शिवानी जैन, इंदू जैन, एलीजा जैन, ऋतु जैन, सोनम जैन, निधि जैन, देविका जैन, निधि जैन, समता, दीपिका, शिखा जैन, मंजू जैन, रेणू जैन, सिम्मी जैन, हेमा जैन, करुण जैन, श्वेता जैन, मोनिका जैन, मनीषा जैन, रुबल, भावना, सुनीता, रिकी जैन, सरोज, ज्योति, वंदना, शिप्रा, सोनम, अश्वी, पायल, रितिका, दीया, हर्षा, मीनाक्षी, रचना, नीशू, ईशा, तरुणा, प्रियंका, दीपा जैन, नितिका जैन ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।