लुधियाना में स्वच्छता का संदेश देकर मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती, लोगों को कूड़ा सेग्रीगेशन के लिए किया प्रेरित
समारोह स्थल पर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित स्टाल लगाया और लोगों को वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। समारोह की शुरूआत भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण के जरिये की गई। समारोह की अध्यक्षता धर्म गुरु डा. देव सिंह अद्वैती ने की।
लुधियाना, जेएनएन। दरेसी ग्राउंड में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज-भारत के सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया। समारोह में श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर असदास की। इस दौरान जहां लोगों को भगवान वाल्मीकि के जीवन से रूबरू करवाने के साथ ही साफ-सफाई के लिए भी प्रेरित किया गया।
समारोह स्थल पर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित स्टाल लगाया और लोगों को वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। समारोह की शुरूआत भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण के जरिये की गई। समारोह की अध्यक्षता धर्म गुरु डा. देव सिंह अद्वैती ने की।
भावाधस भारत के राष्ट्रीय निर्देशक अश्वनी सहोता ने कहा कि हर साल भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर विशाल आयोजन किया जाता रहा है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कार्यकम्र को विशाल रूप नहीं दिया जा सका। फिर भी कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान रखते हुए यह त्योहार मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंडाल में कुर्सियां इस तरह लगाई गई हैं ताकि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि समारोह में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, मेयर बलकार सिंह संधू व पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।