Move to Jagran APP

राजिंदरा अस्पताल रेफर किया अज्ञात मरीज, होगी सर्जरी

सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में भर्ती एक अज्ञात मरीज को शुक्रवार दोपहर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:00 AM (IST)
राजिंदरा अस्पताल रेफर किया अज्ञात मरीज, होगी सर्जरी
राजिंदरा अस्पताल रेफर किया अज्ञात मरीज, होगी सर्जरी

जासं, लुधियाना : सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में भर्ती एक अज्ञात मरीज को शुक्रवार दोपहर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार राजिंदरा अस्पताल में मरीज के कटे हुए हाथ की सर्जरी की जाएगी। मरीज का बायां हाथ कट गया था। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के शरीर में संक्रमण न फैले, इसके लिए उसके कंधे के नीचे तक की बाजू को काटना पड़ सकता है। एसएमओ डॉ. गीता ने कहा कि इस अज्ञात मरीज को 18 सितंबर को 108 एंबुलेंस सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आई थी। मरीज की साइकेट्रिक हालत ठीक नहीं थी। उसे कुछ भी याद नहीं था, इसलिए इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में भर्ती किया गया। एक नूर अज्ञात मरीजों को संभालती है: गुरप्रीत सिंह

loksabha election banner

फोटो: 149

सिविल अस्पताल में एक नूर सेवा केंद्र के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वार्ड में भर्ती मरीजों की वह देखरेख करते हैं। उनकी संस्था अज्ञात मरीजों को नहलाने से लेकर उन्हें खाना खिलाने और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए बडे़ सरकारी अस्पताल में भी ले जाती है। जिस मरीज का हाथ कटा है, उसकी देखरेख भी वही कर रहे हैं। पट्टियां खोल कर फेंक देता था मरीज

फोटो: 148

अननाउन वार्ड में नियुक्त नर्सिग स्टाफ एकता ने बताया कि दो दिन पहले मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र के मनोचिकित्सक ने मरीज की जांच की। वह साइक्रेट्रिक पेशेंट है। उसकी जब भी पट्टी की जाती है, वह उसे खोल कर फेंक देता है। जब-जब पट्टी की गई, उसके बकायदा मरीज की फाइल में नोट्स भी डाले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.