Move to Jagran APP

हदबंदी या आंखें मूंदीं : लुधियाना सिविल अस्पताल में 18 दिन से अंतिम संस्कार के इंतजार में शव

लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 18 दिन से 40 वर्षीय व्यक्ति विजय नामक व्यक्ति का शव अपने अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहा है। संबंधित थाने की पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के शव का संस्कार करवाना होता है। लेकिन पुलिस हदबंदी को लेकर उलझी हुई है।

By Edited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 07:29 AM (IST)
हदबंदी या आंखें मूंदीं :  लुधियाना सिविल अस्पताल में 18 दिन से अंतिम संस्कार के इंतजार में शव
पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के शव का संस्कार करवाना होता है।

लुधियाना, [अशवनी पाहवा]। जिले के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 18 दिन से 40 वर्षीय व्यक्ति विजय नामक व्यक्ति का शव अपने अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहा है। नियम तो कहते हैं कि 72 घंटे से ज्यादा समय तक शव को मोर्चरी में नहीं रखा जा सकता। संबंधित थाने की पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के शव का संस्कार करवाना होता है।

loksabha election banner

विजय के मामले में दो थानों की पुलिस अभी तक यह ही तय नहीं कर पा रही है कि यह मामला किस थाने की हद में आता है। मोर्चरी में पड़े शव के संबंध में अस्पताल प्रशासन की तरफ से तीन बार संबंधित पुलिस थानों को पुलिस चौकी सिविल अस्पताल के माध्यम से इस बार लिखित में सूचना देने के बावजूद विजय के शव का संस्कार नहीं हो पा रहा है।

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2020 की सुबह 108 एंबुलेंस ने समराला चौक के इलाके से 42 वर्षीय विजय कुमार को सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। उसे बाथरूम करने को लेकर दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में विजय कुमार के साथ कोई अटेंडेंट ना होने के चलते इसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस को दी गई थी। इसके बाद 16 दिसंबर की शाम विजय कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने विजय कुमार की मौत की सूचना पुलिस चौकी सिविल अस्पताल को दी। 72 घंटों के बाद करना होता है संस्कार यहां को यह बता दें कि सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे से ज्यादा शव को नहीं रखवा सकते। 72 घंटे बीतने के बाद शव का संस्कार संबंधित थाने की पुलिस करवाती है।

अभी तक हदबंदी में उलझी हुई है पुलिस

थाना डिवीजन नंबर तीन के अधीन पड़ते धर्मपुरा चौकी के इंचार्ज एएसआइ बलौर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी से सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत मौके का मुआयना किया था। मामला थाना डिवीजन नंबर सात के इलाके का होने के चलते उन्होंने थाना नंबर सात के ड्यूटी अफसर को इस संबंध में बता दिया था।

वहीं, दूसरी तरफ थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना दो दिन पहले ही मिली। हमने मौके पर ड्यूटी अफसर को भेजा था। उसने उन्हें मौके का मुआयना कर बताया था कि जिस जगह से व्यक्ति को उठाया गया था। वह जगह डिवीजन तीन के अधीन पड़ती धर्मपुरा पुलिस चौकी की है। उन्होंने बताया कि वह तुरंत ही ड्यूटी आफिसर की ड्यूटी लगाकर शव का संस्कार करवाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.