Move to Jagran APP

स्कूटी सवार व्यक्ति ने दो लोगों को मारी गोली

खन्ना के गांव अलौड़ के पास शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो व्यक्तियों को गोली मार दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:34 PM (IST)
स्कूटी सवार व्यक्ति ने दो लोगों को मारी गोली
स्कूटी सवार व्यक्ति ने दो लोगों को मारी गोली

जागरण संवाददाता, खन्ना

loksabha election banner

खन्ना के गांव अलौड़ के पास शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो व्यक्तियों पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली चलाने वाला ट्रांसजेंडर की तरह दिखाई दे रहा था और उसने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे। उसने एक साथ पांच फायर किए। सूचना मिलते ही खन्ना पुलिस और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला है कि रोहताश कुमार निवासी मंडी गोबिदगढ़ खन्ना में हिदुस्तान यूनीलीवर में काम करता है। वह उसी जगह पर काम करने वाले मेजर सिंह के साथ बाइक पर काम के बाद मंडी गोबिदगढ़ जा रहा था। बताते हैं कि मेजर सिंह रोहताश को छोड़ने के लिए जा रहा था। वे दोनों रास्ते में अपनी थर्मस से चाय पीने के लिए रुके। घायलों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान एक स्कूटी पर सवार महिलाओं के कपड़े पहने व्यक्ति ने उन्हें 2-3 बार क्रास किया। वे चाय पीने के बाद आगे बढ़े तो स्कूटी सवार व्यक्ति ने उन्हें घेर कर एक के बाद एक पांच फायर 30 बोर की पिस्तौल से किए। मेजर सिंह के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर तीन और रोहताश की जांघ और अन्य हिस्सों पर दो गोलियां लगी। लूट की घटना नहीं हुई

रोहिताश और मेजर की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी और न ही उनके साथ कोई लूट की घटना हुई है। वे नौकरी करते थे और उनके पास ज्यादा कैश भी नहीं रहता था। डीएसपी राजन परमिदर सिंह ने कहा कि फिलहाल घायल पूरी बात बताने की स्थिति में नहीं हैं। एक बार वे ठीक हो जाएं तो उसके बाद ही सच सामने आ पाएगा। ट्रांसजेंडरों और देह व्यापार के लिए जाना जाता है इलाका

अलौड़ गांव और उसके आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस इलाके में वारदात हुई है वह ट्रांसजेंडरों की चहलकदमी और देह व्यापार के लिए कुख्यात है। कई ट्रांसजेंडर भी इस इलाके में देह व्यापार करते हैं। गांव के लोग भी रात के अंधेरे में इस इलाके से गुजरने से कतराते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.