लुधियाना में बच्चे समेत दो लोग संदिग्ध हालत में लापता, परिजनाें ने अगवा करने का लगाया अाराेप
थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जीवन नगर गली नंबर 26 निवासी रामू साहनी की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 20 सितंबर की शाम पांच बजे उसका बेटा बिक्रम कुमार (9) घर से खेलने के लिए गया और लौट कर नहीं आया।
लुधियाना, जेएनएन। कमिश्नरेट के अंर्तगत आते दो इलाकों से बच्चे समेत दो लोग लापता हो गए। हर संभावित जगह अौर रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जीवन नगर गली नंबर 26 निवासी रामू साहनी की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 20 सितंबर की शाम पांच बजे उसका बेटा बिक्रम कुमार (9) घर से खेलने के लिए गया और लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।
उधर, थाना कूमकलां पुलिस ने गांव हाड़ियां निवासी आरती देवी की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 22 अगस्त को उसका पति सुनील कुमार (25) घर से काम पर गया और लौट कर नहीं आया। उसे अाशंका है कि किसी ने अपने निजी लाभ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना कर रखा हुआ है।