Kidnapping In Ludhiana : लुधियाना में शादी का झांसा देकर दाे नाबालिग लड़कियाें का अपहरण
Kidnapping In Ludhiana शहर में शादी का झांसा देकर दो अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग लड़कियाें अगवा कर ली गई। परिवार की शिकायतों पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। Kidnapping In Ludhiana :शादी का झांसा देकर दो अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग लड़कियाें काे अगवा कर लिया गया। परिवार की शिकायतों पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पहले मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने तिलक नगर निवासी आरोपित अमित कुमार पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 20 जनवरी को घर से बाजार गई थी। जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।
वहीं दूसरे मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने जिला पूर्णिया बिहार निवासी दर्शन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी है। जो 21 जनवरी की शाम घर पर किसी को बगैर बताए कहीं चली गई। उन्होंने उसकी जब तलाश की तो उन्हें पता लगा कि आरोपित ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-दहेज की मांग को लेकर करता था परेशान, पति नामजद
शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी को और दहेज लाने की मांग को लेकर परेशान करने वाले पति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना वूमेन सेल की पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित का नाम मोगा निवासी डा. लवप्रीत सिंह है। शिकायतकर्ता विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी आरोपित के साथ 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बीतने के बाद आरोपित ने उसे और दहेज लाने की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक तौर पर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे दुखी होकर उसने मामले की जानकारी थाना वूमेन सेल पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने फिलहाल आरोपित को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।