लुधियाना में शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियाें व युवती का अपहरण, दो के खिलाफ केस दर्ज
शादी का झांसा दे नाबालिगा व युवती का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
लुधियाना, जेएनएन। शादी का झांसा दे नाबालिगा व युवती का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना जमालपुर पुलिस ने गांव ताजपुर बेट निवासी महिला की शिकायत पर उसी गांव में रहने वाले विलियम के खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि नाै सितंबर को वो अपने बेटे के साथ ताजपुर रोड पर अंडे की रेहड़ी लगाने के लिए चली गई। उस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। रात 9 बजे जब वो दोनों घर वापस लौटे तो उसकी बेटी घर में नहीं थी। उसी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके फरार हो गया है।
थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने इस्लामगंज निवासी व्यक्ति की शिकायत पर टिब्बा रोड की कर्मसर कॉलोनी निवासी प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 31 अगस्त को उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से सामान लेने के लिए बाजार गई थी। मगर लौट कर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित उसकी बेटी को बहला फुसला कर शादी का झांसा दे उसका अपहरण करके ले गया है।