Move to Jagran APP

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा, पुराना मकान ताेड़ते समय मलबे के नीचे दबे चार लोग; दाे किशाेराें की माैत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अमलोह के गांव रायपुर चौबदारां में पुराना मकान गिराते समय मलबे के नीचे चार लोग दब गए। इनमें से दो किशाेराें की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:17 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:42 PM (IST)
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा, पुराना मकान ताेड़ते समय मलबे के नीचे दबे चार लोग; दाे किशाेराें की माैत
पुराना मकान गिराते समय मलबे के नीचे दबने से दो किशाेराें की मौत हो गई।

अमलोह, (फतेहगढ़ साहिब) जेएनएन। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अमलोह के गांव रायपुर चौबदारां में पुराना मकान गिराते समय मलबे के नीचे दबने से दो किशाेराें की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की रात हुआ। मृतकों की पहचान गांव सलाना दूला सिंह वाले के रहने वाले जश्नप्रीत सिंह और गुरसिमरन सिंह के तौर पर हुई है। दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।

loksabha election banner

 यह भी पढ़ें-पत्रकार, प्रापर्टी डीलर के बाद पंजाब के बड़े शराब काराेबारी अरविंद सिंगला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सलाना दूला सिंह वाले गांव के रहने वाले मलकीत सिंह के रिश्तेदार निर्भय सिंह का रायपुर चौबदारां गांव में पुराना मकान था। इस मकान को तोड़कर नया बनाना था। इसलिए मलकीत सिंह गांव से जश्नप्रीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और गुरसेवक सिंह को साथ लेकर मकान तोड़ने चला गया था। जब वह मकान से पुराने गार्डर और ईंटें निकाल रहे थे तो इसी बीच लोहे का एक गार्डर गिर गया, जिससे मकान का मलबा गिरा और चार लोग नीचे दब गए।

लोगों ने जब तक चारों को मलबे से निकाला तब तक जश्नप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरसिमरन और गुरसेवक को सिविल अस्पताल अमलोह से राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। वहां बुधवार सुबह गुरसिमरन की भी मौत हो गई। मलकीत सिंह सिविल अस्पताल अमलोह में भर्ती है। उधर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमलोह में रखा है। वहां जशनप्रीत के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। इसके बाद गुरसिमरन के शव का पोस्टमार्टम होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.