लुधियाना में तस्कराें के हाैसले बुलंद, पुलिस की छापेमारी में दो तस्कर गिरफ्तार, एक माैके से फरार
शहर में अवैध शारब की तस्करी के मामले कम हाेने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस की लाख काेशिशाें के बाद भी तस्कराें के हाैसले बुलंद है। महानगर में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में अवैध शारब की तस्करी के मामले कम हाेने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस की लाख काेशिशाें के बाद भी तस्कराें के हाैसले बुलंद है। महानगर में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया।
थाना लाडोवाल पुलिस ने 140 बोलत शराब बरामद कर गांव लाडोवाल निवासी दवारका को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी जरनैल सिंह मौके से फरार हो गया उधर, थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते मनजीत नगर निवासी हरप्रीत ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर उससे 11 बोतल शराब बरामद की है।
जमीन विवाद को लेकर दंपती से की मारपीट
जमीनी विवाद के चलते कुछ हमलावरों ने दंपती के साथ जमकर मारपीट की। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव छंदड़ा निवासी अवतार सिंह की शिकायत पर लखवीर सिंह, सर्बजीत कौर और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अवतार सिंह के मुताबिक उनकी लखवीर सिंह के साथ काफी समय से जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने अवतार सिंह और उसकी पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया।