Move to Jagran APP

जिले में अफीम सप्लाई करने से पहले पकड़े दो भाई

पुलिस ने तीन किलो 600 ग्राम अफीम व नशे की 150 गोलियों के साथ कैंटर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 12:54 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:54 AM (IST)
जिले में अफीम सप्लाई करने से पहले पकड़े दो भाई
जिले में अफीम सप्लाई करने से पहले पकड़े दो भाई

- लंगड़ोया बाईपास महालों पर कैंटर समेत चार आरोपित गिरफ्तार

loksabha election banner

- तीन किलो 600 ग्राम अफीम बरामद, 150 नशे की गोलियों भी मिली

- गुवाहाटी में बिहार का अशोक एक किलो अफीम सप्लाई के लिए देता था आठ हजार

जासं, नवांशहर, लुधियाना : पुलिस ने तीन किलो 600 ग्राम अफीम व नशे की 150 गोलियों के साथ कैंटर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह गुवाहाटी से लुधियाना में नशे की सप्लाई देने जा रहे थे। सीआइए स्टाफ के एएसआइ पलविदर सिंह ने बताया कि लंगड़ोया बाईपास महालों पर नाकाबंदी के दौरान लंगड़ोया से आ रहे कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर चालक रणजीत सिंह के साथ वाली सीट पर हरविदर सिंह व पिछली सीट पर हरिदर सिंह व गुरप्रीत सिंह बैठे थे। इस दौरान टूल बॉक्स से साढ़े तीन किलो अफीम बरामद हुई। हरिदर से भी 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। गुरप्रीत सिंह से 150 नशे की गोलियां मिली। इसके बाद लुधियाना के थाना कुम्म के गांव छंदड़ा के रणजीत सिंह व हरविदर सिंह, अमृतसर के थाना रामतीर्थ के गांव बोपाराय के हरिदर सिंह व पटियाला के सुनाम के गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कैंटर की आड़ में नशा सप्लाई करते थे दोनों भाई

रणजीत सिंह कैंटर का मालिक है और वह भाई हरविदर सिंह के साथ अफीम सप्लाई करता है। आरोपित 12 जून को लुधियाना से कैंटर पर साइकिल लादकर गुवाहाटी गए थे। पूछताछ में रणजीत सिंह ने माना कि बिहार के अशोक यादव की ओर से गुवाहाटी में साढ़े तीन किलो अफीम सप्लाई करने के लिए दी थी। एक किलो अफीम सप्लाई के लिए आठ हजार मिलने थे। गुवाहाटी से अमृतसर में घर आने के लिए हरिदर सिंह ने लिफ्ट ली थी। उसने अपने लिए 100 ग्राम अफीम 12 हजार में खरीदी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.