Move to Jagran APP

कृष्णा कॉलोनी में सगे भाइयों ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपती को जमकर पीटा

बस्ती जोधेवाल की कृष्णा कॉलोनी इलाके में रहने वाले सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला व उसके पति के साथ मारपीट की।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 01:05 PM (IST)
कृष्णा कॉलोनी में सगे भाइयों ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपती को जमकर पीटा
कृष्णा कॉलोनी में सगे भाइयों ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपती को जमकर पीटा

लुधियाना, जेएनएन। बस्ती जोधेवाल की कृष्णा कॉलोनी इलाके में रहने वाले सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला व उसके पति के साथ मारपीट की। वारदात में आरोपितों के पिता ने भी साथ दिया। अब थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

prime article banner

एएसआइ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि आरोपितों की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार, अश्विनी कुमार तथा उनके पिता पाखर राम के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

आरोपित अक्षय पहले से रखता था बुरी नजर

अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित अक्षय कुमार अकसर उस पर बुरी नजर रखता है। अाठ मई की रात जब वो अपनी छत पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। पता चलने पर उसके पति ने जब अक्षय से उसकी हरकत का विरोध किया तो वो गाली गलौज करने लगा। जब वो अपने पति के साथ घर से बाहर आई तो आरोपित अक्षय ने उसे पकड़ कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं जबकि अश्विनी ने उसे गर्दन से पकड़ रखा था। आरोपितों ने उसे गली में जलील किया। वह सब उन दोनों ने अपने पिता पाखर राम के कहने पर किया। आरोपितों ने उसके पति को बुरी तरह से पीटा। एएसआइ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि आरोपितों की तलाश में रेड की गई लेकिन वह फरार थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.