Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमले करने के मामले में दो गिरफ्तार, निहंगों ने तलवार से किए थे वार

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 09:47 PM (IST)

    आज सुबह लुधियाना में शिवसेना नेता पर दो निहंग सिखों ने तलवार से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस को अब एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शिवसेना नेता संदीप थापर अब खतरे से बाहर है। जब निहंगों ने संदीप पर हमला किया तो इस पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई थी।

    Hero Image
    शिवसेना नेता पर हमला करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

    जेएनएन, लुधियाना। शिवसेना के नेता और अमर शहीद वंशज संदीप थापर उर्फ गोरा थापर पर आज लुधियाना में जानलेवा हमला हुआ। थापर पर निहंगों ने तलवार से एक के बाद एक कई वार किए। जिसके बाद वह उसे घायलावस्था में छोड़कर घायल की स्कूटी लेकर फरार हो गए। अब उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज शाम किए गए गिरफ्तार

    इस मामले में फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के नजदीक लुधियाना पुलिस की ओर से जिले की पुलिस के सहयोग से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 6:30 से लेकर 7:00 तक पुलिस की यह कार्रवाई चली जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस को देखकर उक्त आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सके। हालांकि, पुलिस ने पूछे जाने पर उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कहां के रहने वाले हैं और यहां क्या कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनके पास एक एक्टिवा स्कूटी भी थी।

    तलवार से किया गया था हमला

    शिवसेना नेता संदीप थापर पर हुए हमले पर डीसीपी लुधियाना जसकरण सिंह तेजा ने कहा कि सुबह करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया।

    इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, वह अब खतरे से बाहर है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की पाकिस्तान में मौत, इंडिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम; 42 साल पहले देश को दिए थे जख्म