Move to Jagran APP

शर्मनाक: सगे भाई ने छोटी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, मजबूरी में छोड़ना पड़ा घर

शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने अपनी 12 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। भाई के कृत्य से दुखी हो नाबालिगा ने घर छोड़ दिया।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 01:11 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 08:51 PM (IST)
शर्मनाक: सगे भाई ने छोटी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, मजबूरी में छोड़ना पड़ा घर
शर्मनाक: सगे भाई ने छोटी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, मजबूरी में छोड़ना पड़ा घर

जेएनएन, लुधियाना। शहर की एक कॉलोनी के निवासी युवक ने अपनी 12 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। भाई के कृत्य से दुखी हो नाबालिगा ने घर छोड़ दिया। पुरानी दिल्ली में नारी निकेतन द्वारा किए गए प्रयासों के चलते पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआइआर दर्ज कर ली। अब उस एफआइआर को फोकल प्वाइंट पुलिस के पास ट्रांसफर करके आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेजा है।

loksabha election banner

एचएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीडि़ता ने बताया कि वो लोग मूल रूप से कुशी नगर (उत्तर प्रदेश) के गांव फुलवडिय़ा के रहने वाले हैं। उसके पिता 25 साल पहले लुधियाना में आकर बस गए थे। करीब डेढ़ महीना पहले उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बारे में उसने अपने पिता को बताया। मगर पिता ने जब कुछ नहीं किया तो उसने घर छोड़ दिया। ट्रेन में सवार होकर वो पुरानी दिल्ली पहुंच गई। वहां उसे एक लड़की मिली। जो उसे नारी निकेतन ले गई। नारी निकेतन की पदाधिकारी महिलाओं ने उसका मामला पुलिस के सामने रखा। जिस पर 10 नवंबर 2018 को थाना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज करके उस जीरो एफआईआर को डाक के माध्यम से लुधियाना पुलिस के पास भेज दिया।

अमनदीप बराड़ ने कहा कि अभी पीडि़ता के बयान की सच्चाई का पता लगाया जाना बाकी है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच तो करनी नहीं थी। केवल जीरो एफआईआर दर्ज करके उसे लुधियाना भेजना था। इसलिए उन्होंने पर्चा दर्ज करके उसे यहां भेज दिया है। पीडि़ता के पिता को बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपनी तरह का पहला मामला

जीरो एफआईआर को दर्ज करके लुधियाना के संबंधित पुलिस स्टेशन में भेजने का अपनी तरह का यह पहला मामला है। इससे पहले थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने एक जीरो एफआइआर दर्ज की थी। जिसे बाद में खन्ना पुलिस के पास भेजा गया था। दूसरे राज्य से कारोबार के सिलसिले में आए व्यक्ति ने बस स्टैंड से टैक्सी किराए पर ली थी। रात के समय खन्ना के पास एक ढाबे में उसे बेहोश करके ट्रैक्सी चालक ने उसे लूट लिया। खन्ना पुलिस उसका केस दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। जिसके बाद वो लुधियाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस के पास आया। दूसरे राज्य से दर्ज होकर लुधियाना आने वाली यह पहली जीरो एफआइआर है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.