Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस

जेएनएन, लुधियाना फुलांवाल इलाके में घर में घुसकर दो आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 03:19 PM (IST)
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस

जेएनएन, लुधियाना

loksabha election banner

फुलांवाल इलाके में घर में घुसकर दो आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उसे धमका दिया। इस दौरान पड़ोसी आवाज सुन कर आ गए। यह देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर गांव फुलांवाल निवासी कुलदीप सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान मौका देखकर आरोपित कुलदीप सिंह उसके घर में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुलदीप ने आवाज मारी और दूसरा आरोपित इंद्रजीत भी कमरे में आ गया। दोनों आरोपितों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की आवाज सुन पड़ोसी आ गए और आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.