बहस ने लिया भयानक रूप, ड्राइवर ने रंजिश में शराब ठेका कारिंदे का किया बेरहमी से कत्ल
कारिंदा सुभाष और ट्रक ड्राइवर मनप्रीत की शराब की पेटियां चढ़ाने को लेक बहस हो गई थी। इसी रंजिश में रात में मनप्रीत ने उसका कत्ल कर दिया।
लुधियाना, जेएनएन। देर रात थाना पीएयू की एरिया साउथ सिटी में स्थित एंन के ग्रुप एंड कंपनी शराब ठेका के कारिंदे का बेरहमी से कत्ल होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर कुछ ही देर बाद थाना पीएयू की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
एसीपी पश्चिम गुरप्रीत सिंह और एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान 35 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। उसे घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह कत्ल ठेके में शराब की डिलीवरी पहुंचाने वाले ड्राइवर ने किया है। रविवार शाम कारिंदे और ड्राइवर के बीच शराब की पेटियां रखने को लेकर बहस हुई थी। इस टकराव ने बाद में रंजिश का रूप धारण कर लिया। आरोपित ड्राइवर ने रात में ठेका बंद होने का इंतजार किया। इसके बाद उसने शराब ठेका का शटर खटखटाया। जब कारिंदा बाहर देखने के लिए निकला तो उसने उस पर तलवार से दिल के करीब गहरा वार कर दिया। कारिंदे के शोर मचाने पर वह उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया।
आरोपित ड्राइवर की पहचान 35 मनप्रीत उर्फ मनी के रूप में हुई है। उसके साथ अन्य अज्ञात साथी भी थे जो घटनास्थल से कुछ दूरी पर गाड़ी रोक कर उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें