Move to Jagran APP

लुधियाना में सीवरेज के ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने टाजपुर रोड पर लगाया जाम, विधायक मुंडिया से बैठक के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना

लुधियाना में गांव भामियां खुर्द में सीवरेज के ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने ताजपुर रोड पर प्रदर्शन किया। लोगों ने दो घंटे तक बारिश में बैठ कर धरना दिया। ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई और उन्होंने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुने।

By JagranEdited By: Vinay kumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 12:36 PM (IST)
लुधियाना में सीवरेज के ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने टाजपुर रोड पर लगाया जाम, विधायक मुंडिया से बैठक के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना
सीवरेज के ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने टाजपुर रोड पर जाम लगाया। (जागरण)

संसू, लुधियाना। गांव भामियां खुर्द स्थित पाल कालोनी में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और लोगों के घरों में चला गया। इससे गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और ताजपुर रोड पर ट्रैफिक जाम लगा दिया। लोगों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। लोगों ने करीब दो घंटे तक वर्षा में ही सड़क पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई और उन्होंने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुने। 

loksabha election banner

सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान लोगों की ओर से बंद किया गया रास्ता।

इसके बाद इलाका निवासियों की पुलिस कमिश्नर कौस्तूभ शर्मा के साथ बात कराई गई। पुलिस कमिश्नर ने सोमवार की शाम को हलका साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां के साथ बैठक करा समास्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग संतुष्ट हुए और जाम खत्म हुआ। इलाका निवासी वाहेगुरु पाल सिंह का कहना है कि मुंडिया से सीवरेज की पाइप लाइन आ रही है, लेकिन इसका साइज छोटा होने के कारण अक्सर सीवरेज ओवरफ्लो करता है। खास कर वर्षा होने पर पानी घरों में भी घुस जाता है। इससे लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

इस संबंध में कई बार गांव के सरपंच के साथ बातचीत की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। इलाका निवासियों का कहना है कि यदि उनकी इस समस्या का समाधान न हुआ तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जस्सा सिंह, भूषण कुमार, मान सिंह, अजय कुमार, अब्दुल, सिमरन आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.