Move to Jagran APP

शहीद बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की 25वीं पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में आयोजित की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 01:51 AM (IST)
शहीद बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
शहीद बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

संस, लुधियाना : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की 25वीं पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में आयोजित की। इस दौरान वर्करों ने शहीद बेअंत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि बेअंत सिंह द्वारा देश व पंजाब की एकता और अखंडता की खातिर जान की आहूति दी गई। यह शहादत इतिहास के पन्नों में हमेशा याद रहेगी। उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सुशील पराशर, रविदर सिंह बराड़, संजय शर्मा, सुरिदर सिंह ढिल्लों, हरबंस पनेसर, वीके अरोड़ा, गुलजारी लाल, सुरिदर शर्मा, तिलक राज यादव, रोशन लाल शर्मा, सुखविदर भल्ला, गुरबचन सिंह, रूपिदर सिंह रिकू, अरविद भट्टी, पिट्टू गिल, शिबू चौहान, मो. जहागीर, विष्णु शर्मा, सुरजीत सिंह गिल, विजय शर्मा, गगन अरोड़ा उपस्थित थे।

loksabha election banner

शहीद बेअंत सिंह की पुण्यतिथि पर बांटे तुलसी के पौधे जासं, लुधियाना : महिला कांग्रेस ने हर ब्लॉक में तुलसी सहित छायादार पौधे वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, ईस्ट व आत्न नगर में पौधों का वितरण किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने कहा कि पूर्वजों द्वारा कुर्बानियां देकर अखंड भारत का जो सपना देखा उन्हें साकार करना अब हमारा दायित्व है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की अमूल्य शहादतके बदले पंजाब को अमन शांति मिली। मौके पर पार्षद मनीषा टपारिया, अल्का मल्हौत्रा, रम्मी मूम, सीमा सचदेवा, ज्योति मेहता, गुरमीत कौर, सुकेश तलवाड़, कमलेश शर्मा, मनजीत कौर, आशा ठाकुर, गुलशन रानी, सुखविन्द्र कौर, नीलम पनेसर, निधि बांसल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.