संवेदना ट्रस्ट के संस्थापक को बरसी पर दी श्रद्धांजलि
संवेदना ट्रस्ट के संस्थापक रविदर अरोड़ा की पहली बरसी पर मंगलवार को सिविल अस्पताल में ट्रस्ट के आफिस में श्रद्धांजलि समारोह हुआ।
जासं, लुधियाना। संवेदना ट्रस्ट के संस्थापक रविदर अरोड़ा की पहली बरसी पर मंगलवार को सिविल अस्पताल में ट्रस्ट के आफिस में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इसमें एवन साइकिल के एमडी ओंकार सिंह पाहवा व ट्रस्ट के कैशियर विजय दादू ने स्व. रविंदर अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अस्पताल आने वाले लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। संवेदना ट्रस्ट के मैनेजर जजप्रीत सिंह ने बताया कि रविदर अरोड़ा ने करीब 13 साल पहले संवेदना ट्रस्ट की स्थापना की थी। अब इस ट्रस्ट की तरफ से मरीजों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा के अलावा हरसंभव मदद की जाती है। रविदर अरोड़ा जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते थे। करीब एक साल पहले उनका किसी बीमारी के चलते देहांत हो गया था। संवेदना ट्रस्ट के प्रधान हेमंत सूद, पत्नी सोनल सूद, बेटी विधि सूद, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, रविदर अरोड़ा की पत्नी रजनी अरोड़ा, बेटा ओजस्वी अरोड़ा, बेटी वैभवी अरोड़ा, सोनल अरोड़ा, भाई विकास अरोड़ा, तेजस्वी अरोड़ा, अश्वनी अरोड़ा, वाइस चेयरमैन कनिका जिंदल व ट्रस्टी यश मल्होत्रा ने रविंदर आकर स्व. रविंदर अरोड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।