विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर में फिर लागू होगी ट्रैफिक मार्शल स्कीम, दो हजार लोग करेंगे पुलिस की मदद Ludhiana News

By Vikas KumarEdited By:
Published: Tue, 31 Dec 2019 02:53 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 10:01 AM (IST)

ट्रैफिक पुलिस इससे पहले भी ट्रैफिक मार्शलों की मदद लेती रही है। मगर विगत कुछ साल से ट्रैफिक मार्शल लगभग खत्म हो चुके हैं।

शहर में फिर लागू होगी ट्रैफिक मार्शल स्कीम, दो हजार लोग करेंगे पुलिस की मदद Ludhiana News
शहर में फिर लागू होगी ट्रैफिक मार्शल स्कीम, दो हजार लोग करेंगे पुलिस की मदद Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लोगों की भागीदारी पैदा करने के उद्देश्य से यातायात मार्शल योजना शुरू की जा रही है। जिसके अनुसार ट्रैफिक मार्शल ट्रैफिक पुलिस लुधियाना के साथ स्वैच्छिक सहयोगियों के रूप में कार्य करेंगे। ट्रैफिक पुलिस इससे पहले भी ट्रैफिक मार्शलों की मदद लेती रही है। मगर विगत कुछ साल से ट्रैफिक मार्शल लगभग खत्म हो चुके हैं। 

इस बात की घोषणा करते हुए पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक ट्रैफिक मार्शल को प्रशिक्षण के छोटे पाठ्यक्रम से गुजरना होगा। ट्रैफि़क मार्शल की सुविधा के अनुसार उसे निश्चित ड्यूटी, घंटे और स्थान दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार उम्मीद है कि एक ट्रैफिक मार्शल प्रति सप्ताह कम से कम 6 घंटे काम करेगा। यातायात मार्शल के रूप में नियुक्ति के लिए 16 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। यदि ट्रैफिक मार्शल की आयु 18 वर्ष से कम है, तो उसके माता-पिता/अभिभावकों में से किसी एक की सहमति अनिवार्य होगी और ऐसे छात्रों को केवल उनके स्कूलों के पास अपने स्कूल के शिक्षकों की निगरानी में तैनात किया जाएगा।

डमी चालान जारी करने की होगी पाॅवर

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार ट्रैफिक मार्शल को डमी चालान बुक भी दी जाएंगी। उनके पास डमी चालान जारी करने की पाॅवर होगी। जिसके तहत कोई जुर्माना नहीं देना होगा। लेकिन ट्रैफि़क नियमों का उल्लंघन करने वाले को 8 घंटे तक ट्रैफिक ड्यूटी करनी होगी। जिसका समय ट्रैफिक कमेटी तय करेगी।

मोबाइल ऐप से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार ट्रैफिक मार्शल के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन के लिए ट्रैफिक मार्शल लुधियाना पुलिस के मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन किया जाना है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। पंजीकृत और रजिस्टर करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ट्रैफिक मार्शल लुधियाना एप को डाउनलोड किया जा सकता है। ट्रैफिक मार्शलों को आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। राकेश अग्रवाल ने कहा कि वो कम से कम 2 हजार ट्रैफिक मार्शल का नामांकन करना चाहते हैं। उन्हें प्रत्येक चौक पर 20 ट्रैफिक मार्शल के बैचों में तैनात किया जाएगा। जैसे कि बैच के केवल 4-5 ट्रैफिक मार्शल हर दिन रोटेशन से आते हैं। जोकि धीरे-धीरे 100 चौक और अन्य महत्वपूर्ण यातायात बिंदुओं को कवर करेंगे।

20 जनवरी तक नामांकन किए जाएंगे स्वीकार

पुलिस 1 से 20 जनवरी तक व्यक्तियों का नामांकन स्वीकार करेगी। प्रशिक्षण के बाद हम उनकी तैनाती शुरू की जाएगी। इसके लिए स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों, एनसीसी विंग, पूर्व सैनिकों, क्लबों और अन्य संगठनों से आगे आने और इस पहल का हिस्सा बनने की अपील की। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार ट्रैफि़क मार्शल के रूप में सूचीबद्ध एक व्यक्ति 2 साल की अवधि के लिए इस पद को धारण करेगा। यदि कोई ट्रैफिक मार्शल अपनी आधिकारिक स्थिति, या किसी भी कदाचार का दुरुपयोग करता पाया जाता है, तो उसे पद से हटाया जा सकता है। एसीपी ट्रैफिक योजना के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें