भाजपा के प्रदर्शन से जगराओं पुल के पास लगा जाम, अाप भी इस तरफ जा रहे हैं ताे बदल लें रूट
अगर आप किसी काम से जगराओं पुल की तरफ जा रहे है तो अपने रूट को बदल दे। क्योंकि यहां लगा जाम आपको लंबे समय तक ट्रैफिक में फंसा देगा। ज्ञात हो कि भाजपा की और कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।
लुधियाना, जेएनएन। अगर आप किसी काम से जगराओं पुल की तरफ जा रहे है तो अपने रूट को बदल दें। क्योंकि यहां लगा जाम आपको लंबे समय तक ट्रैफिक में फंसा देगा। ज्ञात हो कि भाजपा की और कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। जाम के कारण वाहन चालकाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
ऐसे में विश्वकर्मा चौक से घंटाघर को जाने वाली रोड जाम है। एम्बुलेंस भी जाम में फंसी है। ऐसे में वाहन चालक जमकर राजनीतिक पार्टियों को कोस रहे है। वीरवार को कांग्रेस की अाेरर से भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था। इससे भी दिनभर जाम लगा रहा था। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठे है। अब देखने योग्य होगा की कब यह प्रदर्शन बंद करते है और शहर वासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।