नुकसान की भरपाई के लिए टोल प्लाजा को मिल सकती है एक्सटेंशन
कृषि सुधार कानून के खिलाफ 17 दिन से टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का धरना जारी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता लुधियाना : कृषि सुधार कानून के खिलाफ 17 दिन से टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का धरना जारी है। इसका फायदा वाहन चालकों को मिल रहा है, क्योंकि उन्हें बिना टोल के यहां से निकाला जा रहा है। इसके कारण टोल प्लाजा को प्रतिदिन 50 से 60 लाख का नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार एक्सटेंशन दे सकती है। मतलबकि टोल प्लाजा की समयावधि समाप्त होने के बाद और दिनों को बढ़ाया जा सकता है। टोल प्लाजा के डीजीएम निवेश तिवारी ने बताया कि धरने के कारण टोल प्लाजा को हर रोज लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस वजह से कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल है। नुकसान की भरपाई के लिए एनएच एक टोल प्लाजा ने केंद्र सरकार से एक्सटेंशन देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें