Move to Jagran APP

महिलाएं बोलीं, लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक होने की जरूरत

साउथ सिटी में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से शहर की महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

By Edited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 10:58 AM (IST)
महिलाएं बोलीं, लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक होने की जरूरत
महिलाएं बोलीं, लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक होने की जरूरत

जासं, लुधियाना : सिटी में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से शहर की महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली में हुए निर्भया कांड को याद दिला दिया है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर की महिलाओं से की गई बातचीत में उन्होंने एक सुर में कहा कि अब लड़कियों को अपनी सुरक्षा के बारे में खुद जागरूक होना होगा। वह यह पहचान सकें कि क्या उनके लिए अच्छा है और क्या बुरा।

loksabha election banner

सुरक्षा पर उठे सवाल, लोग भी स्मार्ट बनें

सुरक्षा नाम की तो शहर में कोई चीज रही ही नहीं। जिस जगह यह घटना हुई है, ऐसा नहीं है कि वह एरिया शहर से बाहर था। उस समय पुलिस कहां थी। वूमेन सेफ्टी की दुहाई तो हम देते रहते हैं पर पहले लोग स्मार्ट बनें। केवल इंफ्रास्ट्रक्चर से शहर स्मार्ट नहीं बन सकता। - मोना लाल, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, आइएनएफडी

बढ़ रहा अपराध, पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत

 महानगर में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा के नाम पर कोई सख्ती नहीं बरती जा रही। वहीं सामूहिक दुष्कर्म की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। ऐसे दfरदों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। - रीना अग्रवाल, चेयरपर्सन फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन

सख्त हो कानून व्यवस्था, पेट्रोलिंग बढ़ाए पुलिस

दिनों-दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका कारण सख्त कानून व्यवस्था का न होना है। ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को रेगुलर पेट्रोfलग करनी चाहिए। लड़कियों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक होने की जरूरत है। - नंदिनी, फाउंडर, सर्व सहयोग द बेटर नेशन सोसायटी

लड़कियों के लिए चलाया जाए जागरुकता

यह बहुत ही बुरी घटना है। इस पूरे मामले में लड़कियों को ज्यादा संभलने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह बेटियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। शिक्षण संस्थान और संस्थाएं भी लड़कियों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए पहल करें। - शारदा शर्मा, चेयरपर्सन रागिनी लेडीज क्लब

बीमार मानसिकता का नतीजा है यह घटना

 दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद जिस तरह त्राहि-त्राहि हुई थी, आज भी हम वहीं खड़े हैं। यह लोगों की बीमार मानसिकता का नतीजा है। इसकी पहल हमें अपने घर से ही करनी चाहिए। पिता, भाई को समझाना चाहिए कि महिलाओं की इज्जत किस तरह से करनी है। - डॉ. नरिंदर कौर संधू, पूर्व प्रिंसिपल रामगढि़या ग‌र्ल्स कॉलेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.